Barcode और QR Code क्या होता हैं? और यह कितने प्रकार के होते हैं?

Barcode और QR Code क्या होता हैं? और यह कितने प्रकार के होते हैं?
हैल्लो, कैसे है आप सब उम्मीद है आप ठीक होंगें। आज के इस पोस्ट में माध्यम से हम समझने वाले है कि Barcode और QR क्या होता हैं? और यह कितने प्रकार के होते हैं? आपने अक्सर हर Product के पीछे या साइड में Barcode या QRcode को जरूर देखा होगा, यह लगभग सभी प्रोडक्ट पर आपको देखने को मिल जाता है चाहे वो खाने का सामान हो या Book हो या कुछ और हो।

 

-: Also Read :-

कुलमिलाकर यह आपको हर जगह देखने को मिल ही जाता हैं। पर Barcode और QRcode को देखकर मन मे सवाल यह पैदा होता है कि आखिर यह है क्या और QRcode And Barcode (Black And White Lines) को किसी भी प्रोडक्ट केे ऊपर उसके बॉक्स पर प्रिंट क्यों करते हैं।

 

जब किसी मॉल या स्टोर से कोई सामान खरीदते हैं और फिर जब आप उसके बिलिंग के लिए जाते हैैं, तो वहां मौजूद Cash Couter पर बैठा व्यक्ति को आपने देखा होगा कि प्रोडक्ट को उठाकर उसके पीछे Barcode को Optical Scanner से स्कैन करता हैं जिस से उस समान की पूरी जानकारी मिल जाती हैं। तो चलिए दोस्तों अब जानते हैं की Barcode और QR Code क्या होता हैं? और यह कितने प्रकार के होते हैं?

Barcode क्या होता हैं? (What Is Barcode In Hindi)

आपने कई प्रोडक्ट्स के बॉक्स पर Black और White कलर की Lines देखी होंगी यह अक्सर बॉक्स के पीछे या साइड में होता हैं, जिसमे कंपनी प्रोडक्ट से जुड़ी सारी जानकारी और उसका MRP सभी तरीके की जानकारी इसमें होती हैं। यह एक Simple Method होता है किसी भी प्रोडक्ट के बारे में जानने का इस Method को “1 Dimensional Bar-codes” Barcode कहते हैं। इसको Optical Scanner से Scan करके आसानी से Read किया जा सकता हैं।

 

जब किसी भी समान या घरेलू सामान को दुकान से खरीदते है जैसे – साबुन, तेल, निरमा इत्यादि, तो इसके बारकोड से दुकानदार को इसकी सारी जानकारी मिल जाती है जैसे कि उसका रेट क्या हैं, उसकी मात्रा क्या है, ये कहा बना हैं, और इसे किस कंपनी ने बनाया हैं इत्यादि। यह सारी जानकारी सिर्फ एक मात्र स्कैन करने से पता चल जाता हैं।

 

इसके के अलावा बारकोड की मदद से Stores को यह भी पता चल जाता है कि किस समान कक कितनी मात्रा उसके पास बची है, जिस से वो अपने प्रोडक्ट के बारे में अच्छे से समझ पाते हैं। बारकोड Manufacturing Companies द्वारा दी गयी प्रोडक्ट की एक यूनिक पहचान होती हैं, हर प्रोडक्ट का एक अलग कोड होता हैं जो उस प्रोडक्ट के प्रोडक्शन और पैकेजिंग के दौरान मिलता हैं। बारकोड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी एक संस्था द्वारा  प्राप्त होता हैं।

Barcode का क्या मतलब हैं?

Barcode : जिसका मतलब है Machine Readable Code होता हैं, जो सिर्फ नंबर्स और लाइन्स के द्वारा दर्शाया जाता हैं। यह प्रोडक्ट्स के बॉक्स या पैकेट पर पीछे या साइड में प्रिंटेड होता हैं, जिसकी मदद से कंपनी अपने उस Product को Track कर पाती हैं, और साथ इसकी मदद से सेलर को उस समान को बेचने में भी आसानी से होती हैं।

Barcode Scanner (Reader) क्या होता हैं?

अब अगर मैं आपसे बात करू Barcode Reader की तो यह वह मशीन हैं जिसकी मदद से आप प्रोडक्ट पर प्रिंटेड बारकोड को Scan कर पाते हैं, इसको Price Scanner भी कहते हैं। बारकोड रीडर को Decoder और Barcode Scanner भी कहते हैं।

 

जिसको उपयोग करने के लिए इसको कंप्यूटर से Cable के ज़रिए जोड़ना पड़ता हैं, ताकि यह बारकोड के सभी जानकारियों को Decode कर सकें और फिर यह उसको डिकोड करके कंप्यूटर को जानकारी भेजता हैं। यह यूज़ करने में बेहद ही आसान होता हैं और सिर्फ कुछ सेकंड्स में ही जानकारी को पढ़ लेता हैं।

Barcode Scanner कैसे काम करता हैं?

सबसे पहली बात जो है कि यह Barcode Scanner Single यानी One Dimensional और Double यानी Two Dimensional Codes को Decode के लिए उपयोग में लिया जाता हैं, इसका मतलब यह हैं कि किसी भी प्रोडक्ट में लगे बारकोड को यह One Dimensional और  Two Dimensional वाले कि जानकारी की पहचान करता हैं।

 

बारकोड स्कैनर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी मदद से स्कैन करने के साथ ही किसी भी प्रोडक्ट की जानकारी सैकड़ों में निकल आती हैं यानी यह बहूत ही Fast Decode करता हैं और ही इसको यूज़ करना भी बहुत आसान होता है साथ ही Barcode Scanner एक बार मे एक से ज्यादा बारकोड को स्कैन कर सकता हैं।

Barcode में कितने Numbers होते हैं? इन नंबर्स का क्या मतलब हैं?

यहां BarCode में 1 से लेकर के 9 नंबर्स तक हो सकते हैं जिसमे हर नंबर में 7 Lines को चुना गया है, यह Black और White कलर की Lines होती हैं, जिसमे हर Line के लिए अलग अलग नंबर होता हैं।

 

इसे जब लेज़र स्कैनर से स्कैन करते है तब यह इसमे से White वाली लाइन्स लेज़र को वापस कर देती है और Black वाली Lines लेज़र को Observe कर लेती है जिस से लेज़र जब टकरा कर वापस आती है वहा पर 1 होता हैं और जहां नही आती है वहा पर 0 को दर्षाता हैं। तो दोस्तों इस तरह से हम इसको यूज़ कर सकते हैं और साथ ही इसको 7-7 में Devide करके इसका पता भी लगा सकते हैं।

Barcode कितने प्रकार के होते हैं?

दोस्तों Barcode दो प्रकार के होते हैं जिसे मैंंने ऊपर भी बताया था –
  • One Dimensional Barcode
  • Two Dimensional Barcode

One Dimensional Barcode की जानकारी –

One Dimensional Barcode : का काम सिर्फ टेक्स्ट को Store करने का होता हैं या यूं कहें कि यह सिर्फ Text को स्टोर कर सकता हैं, इसका इस्तेमाल ज्यादातर सिंपल और छोटे प्रॉडक्ट में ही किया जाता है जैसे – Mobile, Pen, Soap Etc.

Two Dimensional Barcode की जानकारी –

Two Dimensional Barcode : इसका उपयोग ज्यादातर Price, समान की Quantity Website Urls जैसे चीजो को स्टोर करने में किया जाता हैं, और इसको Scan करने के लिए Image Scanner को प्रयोग में लिया जाता हैं।

 

चलिए दोस्तों अब बात करते है QR Code के बारे में अभी तक आपने जाना की Barcode क्या होता हैं? इसके Uses क्या हैं और इसके प्रकार अब बात करते हैं QR Code की।

QR Code क्या होता हैं?

QR Code : यह एक Square होता हैं, और इसके तीन कोनो में “Square Block” होता हैं जिसमे Timing Lines होती है साथ ही Error Connection Block भी होता हैं।इसमे 4*2 के ब्लॉक होते है जो एक दूसरे से Error Connection से जुड़े होते हैं। इन सभी ब्लॉक्स में नंबर सेट होता है, जिसमे जिस नंबर पर Black Colour के ब्लॉक होते है उसे काउंट कर लेता हैं और दूसरे ब्लॉक को Read करके यह समझता है कि क्या लिखा हैं।

 

तो इस प्रकार हम अपने स्मार्टफोन का यूज़ करके या किसी भी Scanner का यूज़ करके QR Code को Read कर सकते हैं, जानकारी को पढ़ सकते हैं। आज कल तो QR Code को Read करने की सुविधा सभी फ़ोन्स में मिल जाती है जिसकी मदद से आप किसी भी QR Code को पढ़ सकते हैं, पर अगर वही यह ऑप्शन अगर आपके फ़ोन में नही है तो आप Google Play Store से आप किसी भी थर्ड पार्टी एप्प को डाउनलोड करके कर सकते हैं।

 

QR Code का उपयोग कहां होता हैं? (Uses Of QR Code)

वैसे तो QRCode का उपयोग बहुत सी चीजो में किया जाता हैं, मैं आपको Example के साथ बताता हूं, आप Whats App का उपयोग तो करते ही होंगे और इसको यूज़ करते हुए आपने इसका Whats App Web भी यूज़ किया होगा तो आप जब अपने व्हाट्सएप्प को व्हाट्सएप्प वेब से कनेक्ट करने के लिए PC पर दिखाए गए QR Code को अपने फ़ोन से Scan करते हैं, तो यही QR कोड कहलाता हैं, अगर आपने Try नही किया तो जरूर करके देखें।

इन सब के अलावा भी बहुत सी जगहे है जहां पर QR कोड का उपयोग किया जाता हैं :-
  • हम QRCode का इस्तेमाल किसी भी Payment को करने के लिए कर सकते हैं जैसे कि हम अभी Paytm में किसी को भी पेमेंट करने के लिए Scan करके करते हैं।
  • यहां इसके अलावा कई लोग अपने Website के लिए यूज़ करते हैं, जिसको स्कैन करते ही वेबसाइट खुल जाती हैं।
  • साथ ही इसका सबसे ज्यादा उपयोग Phone से को कंनेक्ट करने के लोग लिए उपयोग कर रहे है, जिसकी मदद से आपको अपना पासवर्ड शेयर करना नही पड़ता स्कैन करके ही काम हो जाता हैं।

 

Conclusion :-

इस के और भी बहुत से उपयोग है पर मैंने आपको कुछ Example के साथ समझाया हैं, Barcode और QR Code कई तरह से हमारे काम आते हैं और यह हमारे समय की बचत भी करते हैं। इसका उपयोग हम रोज मर्रा के काम शॉपिंग के दौरान कर ही लेते हैं जब शॉपिंग करते हैं। कुल मिलाकर यह समय की बचत और इस से जुड़े कामो को करने में आसान बना देते हैं।

 

मैं आशा करता हु की आपको ये जानकारी पसंद आई होगी और आप समझ गए होंगेे की Barcode और QR Code क्या होता हैं? और यह कितने प्रकार के होते हैं? और इस से जुड़ी सारी जानकारी आपको समझ मे आ गयी होगी, अगर आपको ये पोस्ट पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, किसी भी तरीके की सहायता के लिए कमेंट करें।धन्यवाद आपका समय शुभ हो।। जय हिंद ।।
Deepak Singh: नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं और मैं यहां सभी प्रकार की जानकारियां शेयर करता हूं। मैं यहां Latest Tech News, About Internet, Tips & Tricks और Blogging से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियो को शेयर करता हूं, आप मुझ से किसी भी तरीके की सहायता के लिए कॉन्टैक्ट फॉर्म  के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

View Comments (2)