English Kaise Sikhe? जानिए फटाफट इंग्लिश सीखने के आसान तरीके

English Kaise Sikhe? जानिए फटाफट इंग्लिश सीखने के आसान तरीके

English Kaise Sikhe? English में Spelling लिखना बहुत सारे लोगों के लिए एक सर दर्द की तरह है। ऐसा इसलिए नहीं है की स्पेलिंग लिखना डिफिकल्ट है इसके पीछे का रीजन यह है कि आपको इंग्लिश स्पेलिंग के फंडामेंटल्स के बारे में नॉलेज नहीं रहता है।

क्योंकि बच्चे को बचपन से ही हिंदी लैंग्वेज पर सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है जिसके चलते इंग्लिश स्पेलिंग पर ध्यान नहीं दिया जाता और इसका परिणाम यह रहता है कि जब बच्चा बड़ा हो जाता है तो उसको इंग्लिश लिखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इंग्लिश दुनिया की एक ऐसी भाषा बन चुकी है जिसका इस्तेमाल लगभग सभी देशों में किया जाता है, आज के समय में यदि आपको किसी प्राइवेट सेक्टर में छोटे पद पर भी जॉब चाहिए तो आपको इंग्लिश को बोलना और लिखना आना चाहिए।

अगर आप एक स्टूडेंट है या कोई भी आपका प्रोफेशन है तो आपके लिए इंग्लिश लिखना अनिवार्य हो जाता हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको english likhna kaise sikhe के बारे में बताने वाले हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको वह सभी ट्रिक और टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपको बेस्ट इंग्लिश राइटिंग में हेल्प करने वाली है। इसलिए यदि आप इंग्लिश लिखना सीखना चाहते हैं तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक पूरा पढ़ें।

इसके अलावा दोस्तो बहुत से लोग आजकल सोश्ल मीडिया पर हाइ क्वालिटी की एडिट की हुई फोटो डालते है। इन फोटो को देखकर हम सोचते है की काश ऐसी फोटो हमारी भी होती तो आज हम आपको कुछ सबसे बढ़िया Photo Edit Karne Wala App के बारे में बताने वाला हूँ। आप इन एप्प का इस्तेमाल करके अपनी फोटो को भी काफी शानदार एडिट कर पाएंगे।

English Kaise Sikhe?

English Kaise Sikhe? जानिए फटाफट इंग्लिश सीखने के आसान तरीके

कुछ लोग होते हैं जिनको इंग्लिश पढ़ना तो आता है लेकिन उनको इंग्लिश लिखना नहीं आता है जितना English बोलना जरूरी होता है उतना ही इंग्लिश को लिखना भी जरूरी होता है।

अब बात आती है कि इंग्लिश लिखना कैसे सीखा जाए तो इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन को फॉलो करके अब बड़ी आसानी से इंग्लिश लिखना सीख जाएंगे।

Grammar पर ध्यान दे

जिस तरह से हम एक घर को बनाते हैं तो सबसे पहले उसकी नींव को मजबूत करते हैं जिससे हमारा घर लंबे समय तक चलता है उसी तरह यदि हम इंग्लिश को अच्छे से लिखना चाहते हैं या फिर बोलना चाहते हैं तो उसके लिए हमें ग्रामर की जरूरत होती है।

अगर आप शुरुआती दौर में इंग्लिश बोलना सीख रहे हैं तब तो आपके लिए इतना जरूरी नहीं है कि आपको ग्रामर पर ध्यान देना चाहिए लेकिन यदि आप इंग्लिश को लिखना चाहते हैं तो आपको ग्रामर के बारे में जानकारी अवश्य होना चाहिए।

आजकल मार्केट में बहुत ज्यादा बुक्स अवेलेबल है जो आपको ग्रामर शून्य से लेकर हाई लेवल तक सिखा सकती है लेकिन यदि आप किसी अच्छे एक्सपर्ट टीचर के पास जाकर सीखना चाहते हैं तो आप उनसे भी सीख सकते हैं।

Vocabulary को सीखे

किसी भी विषय में आपके पास बोलने के लिए कोई शब्द होते हैं तो आप उस विषय पर सबसे अच्छा बोल पाते हैं या उस विषय पर सबसे अच्छा लिख पाते हैं उसी तरीके से यदि आप इंग्लिश को अच्छा लिखना चाहते हैं तो आपकी वोकैबलरी भी अच्छी होनी चाहिए।

इसके लिए आपको हर दिन 5 से 7 वर्ड को याद करना हैं जो आपको अंग्रेजी लिखने में काफी सहायता प्रदान करेंगे। वोकैबलरी की मदद से आपको सेंटेंस बनाने में भी हेल्प मिलेगी और आप उन चीजों के इंग्लिश मीनिंग को भी अच्छी तरीके से समझ पाएंगे।

Alphabets को सीखे

जिस तरह से हिंदी लिखने के लिए हमें बारखडी की आवश्यकता होती है उसी तरीके से इंग्लिश लिखने के लिए अल्फाबेट्स का अहम रोल होता है। इसकी मदद से आप किसी भी नाम को इंग्लिश में कन्वर्ट कर पाने में सक्षम हो जाते हैं जिससे आपका समय बचता हैं और आपको ज्यादा चीजें याद नहीं करनी पड़ती।

ऐसा नहीं है कि उनको याद करने के बाद आप केवल अच्छा लिख पाएंगे बल्कि इसके मदद से आप अच्छा बोल भी सकते हैं और किसी भी बर्ड्स को इंग्लिश भाषा में कन्वर्ट कर सकते हैं।

लिखने की Practice करें

दोस्तों रहीम दास जी ने सही कहा है “करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान ” यानी आप जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतना ही आप में निखार आएगा उसी तरीके से इंग्लिश भाषा को अगर आप अच्छा करना चाहते हैं तो आपको रोजाना इसकी प्रैक्टिस करनी पड़ेगी।

आप अंग्रेजी लिखने की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको शुरुआत में थोड़ी समस्या आ सकती है इसके लिए आप किसी भी इंग्लिश बुक में देख कर लिख सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे आपको बिना देखे लिखना शुरू करना होगा और जो इंग्लिश के क्वेश्चन रहेंगे उनको आपको अंग्रेजी भाषा में ही जवाब देने का प्रयास करना चाहिए।

English Newspaper पढ़े

इंग्लिश न्यूज़ पेपर एक ऐसा माध्यम है जो आपको इंग्लिश लिखने और इंग्लिश बोलने में काफी मदद कर सकता है ऐसा नहीं है कि इंग्लिश न्यूज़ पेपर केवल इंग्लिश सीखने के लिए पढ़ना जरूरी है यदि आप इंग्लिश लिखना सीखना चाहते हैं तो आपको इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़ना चाहिए।

ऐसा करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपको ग्रामर के बारे में जानकारी होगी साथ ही आपको सेंटेंस को किस तरीके से लिखना है उस बारे में भी अच्छे से जानकारी हो जाएगी।

केवल इंग्लिश न्यूज़पेपर के भरोसे ही आप अंग्रेजी लिखना नहीं सीख पाएंगे इसके लिए आपको थोड़ी प्रैक्टिस भी करनी होगी।

ज्यादा से ज्यादा English पढ़े

इस तरह से जीवित रहने के लिए वायु की जरूरत रहती है बिना वायु के इंसान जीवित नहीं रह सकता है।

उसी तरह से यदि आप अच्छी इंग्लिश लिखना चाहते हैं तो आपको अंग्रेजी को ज्यादा से ज्यादा पढ़ना होगा इससे आपको यह फायदा होगा कि आपको नए नए शब्दों का ज्ञान तो होगा ही साथ ही आपको यह जानने में भी मदद मिलेगी की Sentence को कैसे लिखा जाता हैं।

लिखा हुआ Expert से चेक करवाये

जब तक आप अपनी गलतियों के बारे में जानेंगे नहीं तब तक आप उनमें सुधार नहीं कर पाएंगे इसलिए जब भी आप इंग्लिश में कुछ भी लिखे तो उसे किसी दूसरे से अवश्य चेक करवा लें इससे आपको यह फायदा होगा कि आपको उन सभी गलतियों के बारे में पता चल जाएगा जो आप लंबे समय से करते आ रहे हैं।

इसके बाद आपको जो भी गलतियां सामने वाले के द्वारा बताई जाए उनमें सुधार करते हुए ग्रामर को सीखे अगर कोई स्पेलिंग गलत हुआ है तो उस स्पेलिंग में सुधार करते हुए उसको अच्छे से समझे।

ऐसा नहीं है कि आप अपना लिखा हुआ किसी टीचर से ही चेक करवाए बल्कि आप अपने आसपास के मित्र या फिर पड़ोसी जो इंग्लिश भाषा के अच्छे जानकार हैं उनसे पूछ सकते हैं उनकी मदद ले सकते हैं। अगर आप खुद से चेक करना चाहते हैं तो आजकल इंटरनेट का जमाना है और इंटरनेट पर आप हर चीज सही और गलत के बारे में जान सकते हैं।

Chatting करें

सोशल मीडिया काफी बंपर है और लगभग समय लोग अपना सोशल मीडिया पर ही व्यतीत करते हैं इसलिए अगर आप इंग्लिश भाषा लिखना चाहते हैं तो आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से चैटिंग करना शुरू कर सकते हैं।

इंग्लिश भाषा को लिखना सीखने का सबसे अच्छा माध्यम आज के समय में चैटिंग बन चुका है और आप चैटिंग किसी ना किसी के साथ जरूर करते हैं अगर आज तक आप Hindi में चैटिंग कर रहे हैं तो अब आपको English में करना चाहिए।

Conclusion

उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी English Kaise Sikhe? अच्छे से समझ में आ गई होगी यदि आप हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो करते हैं तो आप बड़ी आसानी से इंग्लिश लिखना सीख जाएंगे।

Frequently Asked Questions (FAQ) –

  1. Q. इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखे और लिखना?

    Ans: अगर आप इंग्लिश पढ़ना और लिखना सीखना चाहते हैं तो आपको हमने इस आर्टिकल में कुछ टिप्स बताए हैं जिनको फॉलो करके आप आसानी से इस काम को कर सकते हैं।

  2. Q. स्पेलिंग कैसे बनाते हैं?

    Ans: अब जिस भी वर्ड की स्पेलिंग बनाना चाहते हैं उसको एक बार बोल कर समझने का प्रयास करें जिससे आपके उस वर्ल्ड के प्रोनाउनसेशन के बारे में पता चल पाएगा। आप किसी बर्ड को एक से अधिक बार बोलने का प्रयास करते हैं तो उसको समझने में आसानी होती है।

Deepak Singh: नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं और मैं यहां सभी प्रकार की जानकारियां शेयर करता हूं। मैं यहां Latest Tech News, About Internet, Tips & Tricks और Blogging से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियो को शेयर करता हूं, आप मुझ से किसी भी तरीके की सहायता के लिए कॉन्टैक्ट फॉर्म  के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

View Comments (2)