Windows Computer Keyboard Shortcuts – हिंदी में

Windows Computer Keyboard Shortcuts
Computer Tips:- हेल्लो दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हम Windows Computer Shortcuts Keys के बारे में जानने वाले हैं, जो कही ना कही और कभी ना कभी आपके काम मे जरूर आएगा, So Lets Start To Know About The Windows Computer Keyboard Shortcuts

 

वैसे तो हम अपने Computer🖥️ पर ज्यादातर काम को Mouse🖱️से करते है और हमे इसकी आदत भी होती हैं, पर वही अगर आपको कंप्यूटर के कुछ Shortcuts Keys के बारे मे पता हो तो आप अपने PC के Keyboard ⌨️ से उसी काम को शॉर्टकट में कर पाते हैं।

 

जिस से आपका समय बचता हैं, वही कंप्यूटर के लिए शॉर्टकट keys तो बहुत सारे हैं, साथ ही अलग-अलग Software के लिए अलग-अलग Shortcut Commands हैं, पर इस पोस्ट में हम केवल Windows Computer Keyboard Shortcuts के बारे में जानने वाले है तो चलिए जानते हैं।

 

Windows Computer Keyboard Shortcuts –

दोस्तों आगे हमने ऐसे ही सबसे बेस्ट और जरूरी Computer Shortcuts Keys के बारे में बताया है जिसे आप अपने काम को और आसानी से करने के लिए यूज़ में ले सकते हैं। जिसमे हो सकता है इनमें से कुछ के बारे में आपको पहले से पता हो।

 

 

◆1. Alt+TAB –

 

Alt+TAB:- अगर आप एक साथ कई काम को रहे हैं, मतलब एक साथ आप मल्टीप्ल Softwares पर काम कर रहे है, तो ऐसे में अगर आप ALT + TAB बटन को दबाएंगे तब आप एक सॉफ्टवेयर से दुसरे मे आसानी से स्विच कर पाएंगे।

 

ऐसा करने के लिए आपको यह बटन एक साथ दबाना है और जिस सॉफ्टवेयर पर आप जाना चाहते है उस पर जाते ही बटन को छोड़ दीजिए।

 

◆2. Ctrl+Insert –

 

CTRL+Insert :- आमतौर पर हम किसी भी Text को कॉपी करने के लिए हम CTRL+C का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि आप CTRL+Insert से भी किसी भी Text को Copy कर सकते हैं।

 

हालांकि Ctrl बटन के पास में C होने की वजह से और इसको हम शुरू से यूज़ करते है इस लिए इसका उपयोग हम ज्यादा करते हैं, पर आप चाहे तो CTRL+Insert का उपयोग करके भी Text को कॉपी कर सकते हैं।

 

◆3. ALT+F4

 

ALT + F4 :- इस शॉर्टकट Key का इस्तेमाल ज्यादातर कंप्यूटर को शटडाउन करने के लिए होता हैं, पर वही आप इस Key का इस्तेमाल आप किसी भी रनिंग प्रोग्राम को बंद करने के लिए भी कर सकते हैं।

 

◆4. Windows+L –

 

Windows+L :- ये है तो बहुत कॉमन सा जिसके बारे में शायद आपको पहले से ही पता हो, इस शॉर्टकट Key की मदद से आप अपने PC/Laptop को Lock कर सकते हैं।

 

◆5. CTRL+Y And CTRL+Z –

 

CTRL+Z :- यह Key सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला शॉर्टकट Key है, इसकी मदद से हम जो भी वर्क करते है उसको Undo कर सकते हैं, यानी की कर रहे किसी भी काम को एक स्टेप या इस से ज्यादा पीछे जा सकते हैं।

 

 

CTRL+Y :- इसकी मदद से आप Undo किए गए काम को Redo कर सकते हैं, यानी कि आप इसकी मदद से पीछे (Undo) किए गए काम को वापस ला सकते हैं।

 

◆6. Windows+D –

 

Windows+D :- इन दोनों को एक साथ दबाकर आप किसी भी काम को करते हुए सीधा अपने कंप्यूटर के होम स्क्रीन (Desktop) पर आ सकते हैं।

 

◆7. CTRL+Home And CTRL+End –

 

किसी भी Document पर आप अगर काम कर रहे है तो आप Crtl+Home को एक साथ दबाकर उस डॉक्यूमेंट के शुरुआत में जा सकते हैं, वही इसके अंत मे जाने के लिए Ctrl+End को दबाइए और इसके End में पहुँच जाएंगे।

 

◆8. Shift+Insert –

 

Shift+Insert :- ज्यादातर हम किसी भी Copy किए गए Text या Image का किसी भी चीज को पेस्ट करने के लिए Ctrl+V का उपयोग करते हैं, पर वही आप इस काम को Shift+Insert को दबाकर भी कर सकते हैं।

 

◆9. CTRL+Shift+T –

 

CTRL+Shift+T :- यह शॉर्टकट Google Chrome Browser पर काम करेगा, कई बार ऐसा होता हैं जल्दी बाजी में हम किसी इम्पोर्टेन्ट Tab को गलती से क्लोज कर देते हैं, तो ऐसे में आप इन तीनो CTRL+Shift+T के इस्तेमाल से उस Close किए Tab को Restore कर सकते हैं।

 

◆10. Windows+M –

Windows+M :- अगर आप एक साथ मल्टीपल काम कर रहे हैं, यानी आपने एक साथ कई सॉफ्टवेयर्स को ओपन कर रखा है और आप उनको एक-एक करके क्लोज करते है।

 

तो ऐसे में आप Windows+M बटन को एक साथ दबाकर ओपन सभी Windows को एक बार मे Minimize कर सकते हैं।

 

Bonus Shortcut Key –

 

Windows+. :- यह Key सिर्फ जिनके कंप्यूटर में Windows 10 है उनके लिए हैं, आप इसकी मदद से System Emoji का उपयोग कर सकते हैं। मैं आपको बता दु की आपको Windows बटन के साथ (.) डॉट का बटन को दबाना हैं।

 

Want More Windows System Shortcut Keys –

 

तो दोस्तों अगर आपको और Windows System के Shortcut Keys के बारे में जानना है तो नीचे आपको और भी कई शॉर्टकट्स मिल जाएंगे, तो पूरा जरूर पढ़ें।

 

System Shortcut Keys For Windows –

  • Windows Key + D:- Hide And Display the Desktop.
  • Windows Key + E:- Opens Explorer.
  • Windows Key + F:- Opens Search For Files And Folders.
  • Shift + Windows Key + M:- Restore Windows.
  • Windows Key + M:- Minimize All Open Windows.
  • Windows Key + R:- Opens The Run Menu.
  • Windows + Tab:- Open Task View.
  • Windows + F1:- Open Windows Help And Support.
  • Windows Key + Break:- Opens System Properties.
  • Windows Key + Up Arrow:- Maximize Current Window.
  • F1: Open Help menu For Active Application.
  • Ctrl + F4:- Close Active Document (यह
  • कुछ सॉफ्टवेयर्स पर काम नही करता)
  • Ctrl + Esc:- Open Start Menu.
  • Ctrl + Shift + Esc:- Open Task Manager.
  • Ctrl + Left or Right Arrow:- Move Cursor Forward Or Back One Word.
  • Ctrl + Up or Down Arrow:- Move Cursor Forward Or Back One Paragraph.
  • Press Shift Five Times:- Switch Sticky Keys ON And OFF.
  • Hold Num Lock For Five Seconds:- Switch Toggle Keys ON And OFF.
  • Hold Right SHIFT Key For Eight Seconds:- Switch Filter Keys ON And OFF.
  • Left Alt + Left Shift + Print Screen:- Switch High Contrast ON And OFF.
  • Left Alt + Left Shift + Num Lock:- Switch Mouse Keys ON And OFF.
  • Alt + Spacebar:- Open Menu For Active Program.
  • Alt + Tab:- Switch Between Open Programs.
  • Alt + Esc:- Switch Between Programs Order They Were Opened.
  • Alt + F4:- Quit Active Application or Close Current Window.

Final Words –

I Hope आपको ये Windows Computer Keyboard Shortcuts के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा, ऐसे ही Tips And Tricks और Internet से जुड़ी जानकारियों के लिए यहां आते रहे।
आपको अगर यह पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ मे शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद आपका समय शुभ हो।।
Deepak Singh: नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं और मैं यहां सभी प्रकार की जानकारियां शेयर करता हूं। मैं यहां Latest Tech News, About Internet, Tips & Tricks और Blogging से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियो को शेयर करता हूं, आप मुझ से किसी भी तरीके की सहायता के लिए कॉन्टैक्ट फॉर्म  के जरिए संपर्क कर सकते हैं।