How To

बिना WiFi Password Share किए WiFi Connect कैसे करें?

Internet का इस्तेमाल आज के समय मे लगभग हर कोई कर रहा हैं, चाहे वो अपने फ़ोन के डेटा का इस्तेमाल करके करे या फिर WiFi के इस्तेमाल से करें, पर यह अब आम बात हैं।

 

बिना WiFi Password Share किए WiFi Connect कैसे करें?

हर कोई सोशल मीडिया के सहारे में अपने दोस्त, परिवार या अपने आस पास से जुड़ा रहना चाहता हैं, और यह कोई बड़ी बात नही हैं कि इसका इस्तेमाल आने वाले समय मे अपने सबसे चरम सीमा पर होगा।

 

लेकिन इन सब में सबसे जरूरी यानी अहम रोल होता है Mobile डाटा का जिसके बिना कोई भी Internet एक्सेस
नही कर सकता हैं। पर ज्यादातर हम अपने घर के WiFi के कनेक्टेड रहते हैं, अगर घर मे WiFi लगा हुआ है तो।

 

और अगर घर मे WiFi लगा हुआ है तो ऐसे में अगर हमारे घर मे कोई रिश्तेदार आ गए या हमारे दोस्तों के साथ कई बार अपना WiFi Password शेयर करना पड़ता हैं।

 

 

पर अगर आप ऐसा नही चाहते हैं कि आपके WiFi का पासवर्ड किसी को पता चले तो आप ये काम भी अपने फ़ोन की मदद से बड़े ही आसानी से कर सकते हैं। और बिना अपना WiFi का Password Share किए भी आप उनका फ़ोन अपने WiFi से कनेक्ट कर सकते हैं।

 

बिना WiFi Password Share किए QR Code की मदद से करे फ़ोन Connect –

 

अब अगर आप नही चाहते है कि आपके WiFi का पासवर्ड शेयर हो किसी और के साथ यानी उसको पता न चले कि आपका पासवर्ड क्या है तो आप नीचे बताए गए Steps को फॉलो करें।

 

आप अपने WiFi पासवर्ड को दो तरीको से शेयर कर सकते हैं, एक जिसमे आपको मैनुअली अपने WiFi के लिए QR Code Generate करना होगा, दूसरा जिसमे आप अपने फ़ोन की मदद से डायरेक्ट QR Code Scan करके शेयर कर सकते हैं। तो चलिए पहले नंबर वाले तरिके को जानते हैं।

 

  • सबसे पहले आपको अपने WiFi के Password के लिए QR Code Generate करना होगा, जिसके लिए आप इन दो Websites में से किसी एक का उपयोग करके आप यह काम कर सकते हैं। 1) QRStuff 2) Zxing.Appspot.
  • आप इन दोनों वेबसाइट में से किसी एक पर जा कर आप अपने WiFi के पासवर्ड के लिए QR Code Generate कर पाएंगे।
  • इन दोनों वेबसाइट के पेज पर जाए और यहां पर WiFi Network या WiFi के Login पर जाए।
  • इसके बाद अब आपको यहां पर अपने SSID Section में जा कर Wifi नेटवर्क का नाम Type करना हैं।
  • अब पासवर्ड को इसके सेक्शन में Type करें।
  • अब आपको यहां पर Network Type को चुनना हैं।
  • जैसे ही आप यह सब भर लेंगे उसके बाद अब आपको “Generate And Download The QR Code” पर क्लिक करके अपना QR Code डाउनलोड कर लें।

 

जब यह एक बार Download कर लेंगे आप तब आप इसको अपने दोस्तो और रिलेटिव्स यानी जिनको भी आप अपना Wifi शेयर करना चाहते है उनके साथ कर पाएंगे।

 

बस आपको उसके लिए इस निकले हुए QR Code को जिस फ़ोन में वाई-फाई कनेक्ट करना हैं, उस फ़ोन से QR Code Scanner से स्कैन करना हैं, जिसके बाद वो फ़ोन वाई-फाई से कनेक्ट हो जाएगा।

 

Second Method –

अगर अब दूसरे तरीके की बात करे तो यह फ़ीचर हमारे Android फ़ोन में ही मिलता हैं (आपको बता दे कि यह फ़ीचर सभी Android फ़ोन्स में हो सकता हैं कि ना मिले तो ऐसे में आप पहले तरीके को फॉलो कर सकते हैं)।

 

Password शेयर करने के लिए आपको आपके फ़ोन में Settings >Network & Internet> WiFi के ऑप्शन में जाना होगा, जहां आपके Saved WiFi Networks देखने को मिलेगा।

 

 

अब आप यहां से Connected WiFi Network नाम पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको ऊपर की तरफ QRCode का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करते ही सिर्फ उसी नेटवर्क के लिए एक QR कोड मिलेगा।

 

जिसको आप दूसरों के साथ शेयर करने के लिए यूज़ में ले सकते हैं, जिसके बाद आप बिना Wifi का Password मांगे या दूसरों को बताए बिना अपने दोस्तों के फ़ोन से वाई-फाई कनेक्ट कर सकते हैं।

 

तो दोस्तों बस इस पोस्ट में इतना ही उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आप समझ गए होंगे कि बिना WiFi का Password Share दोस्तो के साथ WiFi शेयर कैसे करें?
Deepak Singh

नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं और मैं यहां सभी प्रकार की जानकारियां शेयर करता हूं। मैं यहां Latest Tech News, About Internet, Tips & Tricks और Blogging से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियो को शेयर करता हूं, आप मुझ से किसी भी तरीके की सहायता के लिए कॉन्टैक्ट फॉर्म  के जरिए संपर्क कर सकते हैं।