Software

Top 5 Best Free Useful Computer Softwares –

Computer आज हमारे लिए यह बहुत अहम बन चुका हैं और ये हमारे रोज मर्रा के जिंदगी में काफी अहमियत निभाता हैं, क्योंकि इस पर हम अपना इंटरनेट से जुड़ी हर काम करते हैं, हा वो बात अलग है कि अब स्मार्टफ़ोन भी इसमें शामिल हो चुका हैं।

5 Best Free Useful Computer Softwares –

कंप्यूटर पर हम अपने काम को बड़े ही आसानी से कर लेते है चाहे वो एडिटिंग हो या कुछ और सब काम जल्दी हो जाता हैं और इस काम को करने के लिए हम Computer Software की मदद लेते हैं, अलग अलग कामो को करने के लिए उसके हिसाब से सॉफ्टवेयर्स बने हुए हैं, जिनको यूज़ करने के लिए उसे PC में इंस्टॉल करना पड़ता हैं।

 

Also Read  –

तो चलिए आज कुछ ऐसे ही 5 Best Free Useful Computer Softwares के बारे में जानते हैं जिसको अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल करने के बाद आप अपने कंप्यूटर को और अमेजिंग बना पाएंगे ये बहुत ही Helpful Softwares हैं। तो दोस्तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

 

●1. Rainmeter कंप्यूटर सॉफ्टवेयर :-

Rainmeter Software बहुत ही काम का है, अगर आप अपने PC के होम स्क्रीन को सजा कर रखना पसंद करते हैं उसको बहुत Attractive बना कर रखना चाहते हैं तो ये सॉफ्टवेयर आपकी उसमे बहुत मदद करेगा। ये खास कर उन यूजर्स के लिए है जो अपने PC के होम स्क्रीन को अच्छे से Customize करके रखना पसंद करते हैं।

 

इस सॉफ्टवेयर Rainmeter का काम ही Computer Screen को Customize करने का हैं, ये आपको स्क्रीन को कस्टमाइज करने की सुविधा प्रदान करता हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने कंप्यूटर के स्क्रीन को और अच्छा बना पाएंगे। आपको अपने Computer Screen को Customize करने के लिए बस Rainmeter के द्वारा उपलब्ध करवाए गए इसके Skins को Download करना हैं, जिसके बाद आप अपने मन मुताबिक स्क्रीन को सेट कर पाएंगे।

●2. F. Lux कंप्यूटर सॉफ्टवेयर –

F.lux ये सॉफ्टवेयर किसी भी यूज़र के लिए सबसे जरूरी हैं, देर रात तक कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगो को इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय मे हर कोई कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादा करता हैं और अपने आंखों को नुकशान पहुचा बैठता हैं।

 

ये सॉफ्टवेयर आपके काम मे आने वाली हैं, क्योंकि कंप्यूटर की Screen की Light हमारे आंखों पर डायरेक्ट पड़ती है जिससे हमारे आंखों को कही न कही नुकशान जरूर पहुचता हैं। F.lux Software कंप्यूटर की स्क्रीन लाइट और उसके Temperature को Uses के मुताबिक Adjust कर देता हैं, यानी स्क्रीन की Blue light को फ़िल्टर कर देता हैं, जिस से आपके आंखों पर ज्यादा लोड नही पड़ता हैं, और आप आराम से अपना काम कर सकते हैं।
Google Input Tool ये टूल बहुत काम का हैं, अगर आप एक Writter हैं या Blogger है तो ये टूल आपके बहुत काम मे आने वाला हैं, क्योंकि India में बहुत सी भाषाएं बोली या उपयोग की जाती हैं। जिसके कारण हर इनफार्मेशन को इंग्लिश के अलावा अन्य भाषाओं में भी लिखना या बताना पड़ता हैं। और ऐसे में इन भाषाओं में टाइप करना बहुत मुश्किल हैं पर अब आप इस गूगल इनपुट टूल की मदद से अपने पसंदीदा भाषाओं में Type कर सकते हैं।

 

Google Input Tool की मदद से से आप कई भाषाओं में लिख सकते है ये सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसका साइज बहुत कम है यानी ये लाइट वेट वाला हैं। आप इसको डाउनलोड करते समय अपने मन मुताबिक Language को सेलेक्ट कर सकते हैं।

●4. HandBrake कंप्यूटर सॉफ्टवेयर –

5 Best Free Useful Computer Softwares की लिस्ट में ये बहुत काम का सॉफ्टवेयर हैं, इस Software की मदद से आप अपनी मेमोरी फुल होने वाली प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं। आज के समय मे सब कुछ बदल चुका है समय के साथ Camera जहां नार्मल रिकॉर्डिंग किया करता था वही अब HD और 4K में रिकॉर्ड करता हैं। जिसकी वजह से PC की Space बहुत जल्दी फुल हो जाती हैं ऐसे में इस HandBrake
सॉफ्टवेयर की मदद से Space Full होने की समस्या से निजाद पा सकते हैं।

 

इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपनी किसी भी Video का Size काम कर सकते हैं यानी उसको Compressed कर सकते हैं, या उसको किसी दूसरे फॉर्मेट में बदल सकते हैं, इसके साथ ही आपको इस सॉफ्टवेयर के साथ इनबिल्ट बहुत सारे प्रीसेट्स भी मिलते है जिनका उपयोग करके आप अपने पसंद अनुसार वीडियो को दूसरे फॉर्मेट में Convert कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप के द्वारा वीडियो को कन्वर्ट करने के बावजूद यह वीडियो की Quality को बरकरार रखता हैं।

●5. Eraser कंप्यूटर सॉफ्टवेयर –

Eraser जैसा कि आपको इसके नाम से अंदाजा हो रहा होगा कि यह किस काम मे आ सकता हैं, पर यह उस से ज्यादा काम का हैं। कई बार यूज़र अपने Computer में बहुत महत्वपूर्ण या सेंसटिव जानकारी अपने कंप्यूटर में रखता हैं, जिसे वो नही चाहता कि किसी को पता चले ऐसे में उसे अपने फाइल्स और डॉक्युमेंट्स की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती हैं, और फिर किसी स्थिति में उसे डिलीट करना होता हैं, तो वो पूरी तरीके से उसे डिलीट नही कर पाता, क्योंकि फ़ाइल के Delete होने के बाद भी वो Recycle Bin में से भी वो पूरी तरीके से डिलीट नही हो पाता है। क्योंकि ऐसे बहुत से सॉफ्टवेयर्स है जिनकी मदद से डिलीट होने के बाद भी फ़ाइल वापस यानी Recover किया जा सकता हैं।

 

तो ऐसे में यह Software आपकी मदद करता हैं और यह सॉफ्टवेयर Computer से पूरी तरह फाइल्स को डिलीट करने में सक्षम हैं। Eraser सॉफ्टवेयर की सबसे खास बात यह है कि Computer से फाइल्स के डिलीट हो जाने के बाद कोई भी सॉफ्टवेयर इसको वापस रिकवर नही कर पाएगा। यह सॉफ्टवेयर आपके डेटा को पूरी तरह से डिलीट करने में सक्षम हैं।

 

उम्मीद करता हु 5 Best Free Useful Computer Softwares की ये लिस्ट आपको पसंद आई होगी। अगर पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। ऐसे ही Apps और Software से रिलेटेड जानकारियों के लिए दोबारा जरूर Visit करें।
Deepak Singh

नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं और मैं यहां सभी प्रकार की जानकारियां शेयर करता हूं। मैं यहां Latest Tech News, About Internet, Tips & Tricks और Blogging से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियो को शेयर करता हूं, आप मुझ से किसी भी तरीके की सहायता के लिए कॉन्टैक्ट फॉर्म  के जरिए संपर्क कर सकते हैं।