इन Apps की मदद से रिप्लेस करें इन Banned Chinese Apps को, Best Alternative Apps

इन Apps की मदद से रिप्लेस करें इन Banned Chinese Apps को, Best Alternative Apps
India में चीन के 59 Apps बैन कर दिए गए हैं, जिसमे बहुत से बड़े और पॉपुलर Apps भी शामिल हैं, जिसमे TikTok, Shareit, Xender, UC Browser जैसे कई सबसे ज्यादा एक्टिव यूज़र्स के साथ और बड़े संख्या में ऐप यूज़र्स वाले पॉपुलर ऐप्स शामिल हैं।

 

Banned Chinese Apps को रिप्लेस करने के लिए बेस्ट Alternative Apps

इसमे TikTok इंडिया में सबसे ज्यादा चर्चित और एक्टिव यूज़र्स वाला ऐप हैं, जिस पर यूज़र्स शॉर्ट वीडियोस को बनाकर शेयर करते थे, जैसे डांस करना या एक्टिंग करना, जिसके बाद लोग उन्हें फॉलो करते थे और इस टिकटोक पर उनकी एक कम्युनिटी बनती थी।

तो अब इंडिया में जो Apps Ban हुए हैं, उनके लिए अपना एक Indian Alternative Version वाला ऐप उपलब्ध हैं, जिसे आप इन Chinese Apps की जगह यूज़ कर सकते हैं। तो चलिए इन Apps के बारे में जानते हैं।

 

◆ TikTok App का इंडियन वर्जन

टिकटोक ऐप: की जगह अब आपको इंडियन वर्जन के कई ऐप्स आपको Google Playstore पर मिल जाएंगे, जिसमे हाल ही में कुछ ऐप्स को लांच किया गया हैं। हालांकि ये ऐप्स पूरी तरह से टिकटोक जैसे फ़ीचर्स से लैस नही हैं।

 



 

पर आप इन ऐप्स को टिकटोक की जगह पर उपयोग में ले सकते हैं और इसकी तरह ही शार्ट वीडियोस को बनाकर शेयर कर सकते हैं। आपको इन ऐप्स में कामिया देखने को मिल सकती है जो शायद आने वाले समय मे दूर हो जाये।

 

Alternative Apps

ShareChat: आप टिकटोक की जगह Sharechat App को उपयोग में ले सकते है जो कि इंडियन हैं, इसके अलावा भी कई और ऐप्स है जैसे कि – ChinGari (Indian) और Triller (California USA) का App हैं।

 

◆ ShareIt और Xender

ShareIT और Xender ये दोनों ही File Sharing Apps हैं। जिसकी मदद से आप अपने किसी भी तरह के Files, Apps, Videos जैसी चीजों को शेयर कर सकते थे। पर अब इन दोनों के बैन हो जाने के बाद इसके अल्टरनेटिव को उपयोग में ले सकते हैं।

 

Alternative Apps

आप इन दोनों ऐप्स की जगह पर JioSwitch और Google की तरफ से आने वाला FilesGo ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमे JioSwitch ऐप केवल हर तरह के फाइल्स को ट्रांसफर करने के लिए बनाया गया है और Files ऐप की मदद से आप शेयरिंग के अलावा और भी कई तरह के काम कर सकते हैं।

 

◆ CamScanner

CamScanner: ये ऐप भी 59 Banned Apps की लिस्ट में शामिल हैं, जो कि Documents को Scan करने और उसका PDF बनाने जैसे काम को करने के काम मे आता था। गूगल प्लेस्टोर ने बहुत पहले भी इसको अपने प्लेस्टोर से हटा दिया था सिक्योरिटी रीज़न की वजह से जिसके बाद ये ऐप दोबारा आ गया था। टिकटोक कि तरह ही😂।

 

Alternative Apps

इस ऐप को रिप्लेस करने के लिए गूगल प्लेस्टोर पर आपको ढेर सारे ऐप्स मिल जाएंगे, पर ऐसा नही है कि वो इंडियन ऐप्स होंगे। पर वो चीनी ऐप्स नही होंगे। आप इसके जगह पर Adobe Scan, Microsoft Office Lens and Google Drive जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो फ्री भी है और ज्यादा सिक्योर भी हैं।

 

◆ UC Browser और Apus Browser

ये दोनों ही Internet Browsing वाले ऐप्स हैं, जिसकी मदद से किसी साइट को ब्राउज करना या Internet से कुछ डाउनलोड करने जैसे कामो के उपयोग में लेते हैं।

 

Alternative Apps

ब्राउज़िंग के लिए आपको इनके बदले ढ़ेरो ऐप्स मिल जाएंगे, जिसमे से सबसे बड़ा और फेमस Google Chrome ब्राउज़र हैं, और साथ ही Mozilla Firefox, Brave Browser जैसे ब्राउज़र शामिल हैं।

 

◆ UC News और NewsDog

ये ऐप्स News रीडर्स के लिए था, जिस पर रोज के न्यूज़ और अप्डेट्स पढ़ने के लिए मिलता था। UC News भी UC Browser का ही पार्ट हैं साथ ही इसे भी इंडियन गवर्मेंट ने बैन कर दिया हैं।

 

Alternative Apps

आप इन ऐप्स की जगह पर इंडियन ऐप्स को उपयोग में ले सकते हैं, जहा हर पॉपुलर न्यूज़ वेबसाइट का खुद का ऐप भी उपलब्ध होता हैं। आप इनकी जगह Inshorts, DailyHunt, AajTak, Google News जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

◆ Club Factory और Shein

ये ऐप्स E-Commerce वाले है जहां से आप सस्ते दामों पर कोई भी सामान खरीद सकते थे, चाहे वो फैशन से जुड़ा हो या Gadgets से यहां हर समान सस्ते रेट्स पर मिल जाता हैं। चूंकि ये चीनी ऐप्स है तो यहां इंडिया से कम दाम पर हर समान मिल जाता हैं।

 

Alternative Apps

भारत मे Shopping करने के लिए बहुत सी कंपनियों के ऐप्स मौजूद है जिसमे Flipkart, Amazone, Myntra, Snapdeal जैसे कई ऐप्स है जहां से आप सस्ते और अच्छे Discounts के साथ मे समान को खरीद सकते हैं।

 

◆ Viva Video और Beauty Plus Camera

Viva Video एक वीडियो एडिटिंग ऐप है साथ ही Beauty Plus एक कैमरा ऐप है जो फिल्टर्स के साथ मे आता है। आप इन दोनों की जगह बहुत से ऐप्स है जिनको उपयोग में ले सकते हैं।

 

 

Alternative Apps

कैमरे की बात करे तो गूगल प्लेस्टोर पर इसके अलावा बहुत से Apps मिल जाएंगे, जो इस से ज्यादा अच्छे है और बेहतर रिजल्ट देंगे। साथ ही इसी तरह वीडियो एडिटिंग के लिए भी बहुत से ऐप्स उपलब्ध हैं। कैमरे के लिए आप Candy Camera और वीडियो एडिटिंग के लिए KineMaster जैसे बेहतर ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

59 Banned Apps List

Final Words –

हर एक ऐप का अल्टरनेटिव Apps गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है, बस आपको सर्च करना है और वो आपको मिल जाएगा, आने वाले समय मे और भी नए Apps Developed होंगे जिनमे से हो सकता है कुछ Indian Apps ही हो।

 

इस तरह से आप इन Chinese Apps को Indian Apps के साथ मे रिप्लेस कर सकते हैं। Hope आपको ये जानकारी पसंद आई होगी, अगर पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ में शेयर करके बताना न भूलें। धन्यवाद ।।
Deepak Singh: नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं और मैं यहां सभी प्रकार की जानकारियां शेयर करता हूं। मैं यहां Latest Tech News, About Internet, Tips & Tricks और Blogging से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियो को शेयर करता हूं, आप मुझ से किसी भी तरीके की सहायता के लिए कॉन्टैक्ट फॉर्म  के जरिए संपर्क कर सकते हैं।