Tech News

Aarogya Setu App क्या हैं? इसका क्या उपयोग हैं?

Aarogya Setu App क्या हैं? नमस्कार, Aarogya Setu App भारत सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया हैं। इस ऐप के लॉन्च होने के कुछ समय बाद तक मे ही इसको गूगल प्लेस्टोर से 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। अभी जब इस पोस्ट को प्रकाशित किया जा रहा है तब तक इस ऐप के 50 मिलियंस से ज्यादा लोगो ने डाउनलोड कर लिया हैं।

 

सरकार के द्वारा लॉन्च किए गए इस ऐप का काम कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करना है। यह ऐप Android और IOS दोनों के लिए उपलब्ध है। जहां Android फोन के लिए Google Playstore इस App को डाउनलोड कर सकते हैं और IOS के एप्पल App Store डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Aarogya Setu App क्या हैं?

जैसा कि आपको बताया कि इस App का काम कोरोना वायरस (Covid-19) के संक्रमण और इसके जोखिम का आकलन करना हैं। यह ऐप आपके आस-पास में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी आप तक पहुचाता हैं।

 

इसके अलावा यह ऐप पूरे देश भर में अब तक कितने कोरोना के मरीज बढ़े है कितने उस से ठीक हो गए है और कितने लोगों की इस से मृत्यु हो चुकी यह सब जानकारी Aarogya Setu App पर आपको मिलता हैं।

 

इस ऐप पर आपको आपके इलाके में कितने कोरोना पॉजिटिव है और कितने लोग आपके इलाके से इस जुड़े लोग मिले हैं इसका अपडेट भी इस पर आपको मिलता हैं साथ ही यह आप से दूरी के हिसाब से यह जानकारी आपको देता हैं। जैसे अगर आप 500 मीटर की दूसरी चुनते है तो उतने दूरी में कितने केसेस है यह आपको बताता हैं।

 



 

वही इसका सबसे बड़ा काम आपको सेफ रखना हैं। जहां यह आपको यह आपको कोरोना से बढ़े मरीजों की जानकारी और आपके इलाके से जुड़े अपडेट देता रहता हैं।

 

Aarogya Setu App का क्या उपयोग  हैं?

 

 

आरोग्य सेतु ऐप को जब आप अपने फोन में इंस्टॉल करते है उसके बाद से यह आपके लोकेशन को ट्रेस करता हैं ताकि अगर किसी और को यह बीमारी है तो ये आपको उसके लोकेशन को बता कर आगाह कर सकें। इसके अलावा यह ऐप आपको पूरे भारत और इसके सभी राज्य और आपके इलाके मे हुए कुल कोरोना मरीजों को संख्या का अपडेट देता हैं।

साथ ही कितने मरीज इस से ठीक हुए है और कितने लोगों की इस से मौत हुई है यह सभी जानकारी आपको इस पर मिल जाती हैं।

 

अगर आप किसी कार्य के लिए आपको e-Pass की जरूरत है आप सीधे Aarogya Setu App की मदद से अपने e-Pass को बनवा सकते हैं। पर आप इसका उपयोग केवल Essential Supply के लिए कर सकते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल गलत रूप में करते हुए पकड़े गए तो आप पर कार्यवाही हो सकती हैं।

 

Aarogya Setu App डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करें?

Aarogya Setu App एंड्राइड फ़ोन यूज़र्स  Google PlayStore से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। वही IOS मोबाइल यूज़र्स Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं और यहां ( क्लिक ) करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइए जानते है कि आगे क्या करना हैं।

 

  • सबसे पहले आपको आरोग्य सेतु ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करना हैं।
  • डाउनलोड हो कर फ़ोन में इंस्टॉल हो जाने के बाद आप इसको ओपन करें।
  • यहां पर अब आपको भाषा का चुनाव करना होगा, जिसमे हिंदी, English के साथ मे और 10 भाषाओं को चुन सकते हैं।
  • यह अब यहां पर आप से फोन के ब्लूटूथ, मोबाइल लोकेशन और डेटा शेयरिंग का परमिशन मांगेगा जिसको आपको ‘मैं सहमत हूँ’ पर क्लिक करके अलाव कर देना हैं।

  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा जिसके बाद आपके डाले गए नंबर पर एक OTP आएगा। (अगर आपका दिया हुआ नंबर उसी फोन में लगा होगा तो ये ऑटोमेटिकली वेरीफाई हो जाएगा)।
  • अब आये हुए OTP को डालकर नंबर वेरीफाई कर लें।

 

इतना करने के बाद आप ऐप में आ जाएंगे, जिसके बाद अब आप अपने आस-पास के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या और उसका स्टेटस इस ऐप में देख पाएंगे।

 

Conclusion –

भारत सरकार की तरफ से ये सबसे अच्छा कदम है जिसकी मदद से आप अपने और आस पड़ोस में कितने केसेस है उसको जानने के लिए। साथ ही यह ऐप आपको एडवाइस भी देता है कि आप इस से कैसे बचें रह सकते हैं। यह ऐप समय-समय पर आप से आपके बारे में भी जानकारी लेता रहता हैं।

 

कुलमिलाकर यह Aarogya Setu App बहुत ही जरूरी है इस समय जब देश और दुनिया इस कोरोना वायरस के महामारी से जूझ रहा हैं। आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट करके बताये और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ मे शेयर करे ताकि वो भी इसके बारे में जान पाए।

 

उम्मीद करता हु आप समझ गए होंगे की Aarogya Setu App क्या हैं? इसका क्या उपयोग हैं? आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करना हैं।

 

हमारे देश के कोरोना योद्धाओं के लिए और उन सभी के लिए जो इस से लड़ रहे हैं, “ जय हिंद जय भारत
Deepak Singh

नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं और मैं यहां सभी प्रकार की जानकारियां शेयर करता हूं। मैं यहां Latest Tech News, About Internet, Tips & Tricks और Blogging से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियो को शेयर करता हूं, आप मुझ से किसी भी तरीके की सहायता के लिए कॉन्टैक्ट फॉर्म  के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

View Comments

  • यह आर्टिकल इतना अच्छा था की मेने इस आर्टिकल का एक शब्द भी छोड़ा नहीं , इस आर्टिकल को पढ़ते - पढ़ते समय कब बीत गया पता ही नही चल पाया. sir में आपके आर्टिकल रोज पढ़ता हूं और अच्छा लगने पर शेयर भी करता हूं. आपसे सीखकर मेने aarogya setu app kya hai और download kaise kare पर आर्टिकल लिखा है. sir , आप हमेशा आर्टिकल लिख कर हमारी मदद करते हैं और हमारा भी फर्ज बनता है की आपके आर्टिकल ज्यादा से ज्यादा शेयर करे. sir, अब मुझे जाने की इजाजत दीजिए.