Blogging क्या हैं? ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए?

Blogging क्या हैं? 
Blogging क्या हैं? ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए? जब भी हम गूगल मे किसी चीज के बारे में सर्च करते है तो गूगल कुछ ही सेकंड में कई सारी जानकारी हमारे सामने लाकर के रख देता है।

 

कहते है कि, गूगल के पास हमारे सभी सवालों के जवाब है। तो ये जवाब आते है कहा से? गूगल को इतनी सारी जानकारी कौन देता है?

 

आपको भी कभी ना कभी यह सवाल जरूर आया होगा?

 

तो गूगल यह सभी जानकारी मेरे और आप जैसे इंसान ही देते है। जैसे कि मैंने यह ब्लॉग बनाया है और आपको जानकारी देता हूं, वैसे ही कई लोग है जो अपना ब्लॉग बनाते है और नई नई जानकारी देते है।

 

तो क्या उससे उनको मिलता होगा? क्या हम भी एक ब्लॉग बना सकते है?

 

So guys आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि, Blogging क्या है? ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए और Blogging से जुड़े आपके सवाल के जवाब मिलेगे। तो आइए जानते है। Blog बनाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? और क्या करना चाहिए?

Blogging क्या है?

ब्लॉगिंग के बारे में जानने से पहले आपको ब्लॉग के बारे में जानना जरूरी है की ब्लॉग क्या है? तो आइए सबसे पहले जानते है की ब्लॉग क्या है?

ब्लॉग क्या है? – What is Blog in Hindi

ब्लॉग एक प्रकार की डायरी ही होती है। जिसको हम डिजिटल डायरी या ऑनलाइन जर्नल बोल सकते है। ब्लॉग नाम तो बाद मे आया, इसको पहले हम weblog के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका shortened version आया, जिसको ब्लॉग के नाम से जाना जाता है।

 

शॉर्ट में बताए तो, ब्लॉग का मतलब होता है कि, यह एक informational website होती है, जिसमें आप सारी जानकारी एक chronological order में दिखाई दी जाती है।

 

 

जिसमे आपको जो लेटेस्ट पोस्ट या लेटेस्ट जानकारी शामिल करते है वो सबसे पहले दिखाई देती है। जिसमे आप, एक लेखक या कोई एक ग्रुप मिलाकर नया नया कंटेंट शामिल करता है, इसको हम ब्लॉग कहते है।

Blogging क्या हैं? – What is Blogging in Hindi

अब जानते है कि Blogging क्या हैं? ब्लॉगिंग ये एक प्रोसेस है, जिसमें आपके कंटेंट लिखने से लेकर, कंटेंट पोस्टिंग, पब्लिशिंग, एक कंटेंट को दूसरे कंटेंट के साथ लिंक करना, इमेज बनाना, ब्लॉग में शामिल करना इत्यादि।

 

जो प्रोसेस है या ये जो स्किल्स है जो ब्लॉग को चलाने के लिए जरूरी है और इसी प्रोसेस को ब्लॉगिंग कहते है।

 

जैसे कि मै इस ब्लॉग को मैनेज करता है, इसमें कंटेंट लिखता हूं, पब्लिश करता हूं, फोटो डालता हूं। तो इस ब्लॉग को मैनेज करने की सारी प्रोसेस है तो मै यह कह सकता हूं कि मै ब्लॉगिंग करता हूं।

ब्लॉगर कौन होता है? – Who is a Blogger in Hindi?

पिछले कुछ समय से यूट्यूब पर आपने बहुत देखा होगा ब्लॉगर का इंटरव्यू, ब्लॉगर के बारे में या उससे जुड़ी जानकारी भी पढ़ी होगी! तो यह ब्लॉगर कौन होते है?

 

ब्लॉगर कोई भी हो सकता है, मै, आप या कोई भी! लेकिन असल जिंदगी में हर कोई ब्लॉगर नहीं होता है।

 

ब्लॉगर वो होता है जो अपने ब्लॉग को मैनेज करता है, जो आपके साथ जानकारी शेयर करता है। यह जानकारी कोई भी हो सकती है, जिसमें आपका इंटरेस्ट हो।

 

यह कुछ भी हो सकता है, जैसे टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग, आर्ट्स, होम डिजाइन जैसी जानकारी के आर्टिकल आप अपने ब्लॉग पर लिखकर शेयर कर सकते है। या कोई एक ग्रुप जो किसी टॉपिक पर आर्टिकल डालते है तो इनको हम ब्लॉगर कहते है।

 

ब्लॉगर का काम करने का कोई फिक्स ऑफिस नहीं होती है, जहां पर आप चाहे वही से आप काम कर सकते है।

 

तो दोस्तो उम्मीद है कि ब्लॉग क्या है, ब्लॉगिंग क्या होता है और ब्लॉगर के बारे में आपको सही से जानकारी मिल चुकी होगी।

 

इससे आगे अब जानते है कि, लोग ब्लॉगिंग क्यों करते है? ब्लॉग बनाने के पीछे का purpose क्या होता है?

 

ब्लॉगिंग करने के पीछे लोगो का purpose क्या होता है?

ब्लॉगिंग करने के पीछे कई कारण है। कई लोग सिर्फ अपनी जानकारी को शेयर करने के लिए करते है तो कुछ लोग अपने बिजनेस को प्रमोट करने के लिए ब्लॉगिंग करते है।

 

आसान से शब्दो मै बताए तो ब्लॉगिंग करने के पीछे ज्यादातर लोगो को सिर्फ एक ही लक्ष्य होता है, “पैसा”

 

अपना ब्लॉग बनाना, बाद में उसे गूगल मे सही कीवर्ड पर , टॉप पर रैंक करवाना है। बाद में वहा से जो ट्रैफिक आएगा उससे अपने ब्लॉग मोनेटाइज करना है।

 

यदि आपका कोई प्रोड्क्ट है या कोई सर्विस है तो आप उससे जुड़ा ब्लॉग बनाए, आपके बिजनेस और प्रोडक्ट के बारे में लोग गूगल मे कैसे सर्च करते है वो कीवर्ड निकले, बाद में उन कीवर्ड पर आर्टिकल बनाके, उस कीवर्ड पर अपने ब्लॉग को रैंक कराए।

 

बाद में अपने ब्लॉग की मदद से अपने बिजनेस, सर्विस और प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते है।

 

इसके अलावा कई लोग सिर्फ अपने passion के लिए ब्लॉगिंग करते है। कई बड़ी बड़ी हस्तियां, कलाकार के भी ब्लॉग मौजूद है। वे अपने ब्लॉग पर सिर्फ अपने अनुभव को शेयर करते है।

 

So ब्लॉगिंग करने के पीछे कई कारण है, इससे आप पैसा भी कमा सकते हैं, नाम भी बना सकते है जैसे, तो उम्मीद है कि आप जान चुके होगे कि लोग ब्लॉग क्यों बनाते है।

एक ब्लॉग और वेबसाइट में क्या अंतर होता है?

जब भी कोई नया बंदा, जिसे इन सबके बारे में सही जानकारी नहीं है ज्यादातर वे लोग कंफ्यूज होते है और ब्लॉग और वेबसाइट को एक समझ लेते है।

 

लेकिन ब्लॉग और वेबसाइट एक नहीं होते है। दोनों में कई सारे अंतर है। जिसके बारे में कुछ जानकारी नीचे दी हुई है।

 

 

ब्लॉग को आपको लगातार अपडेट करना होता है, समय समय पर नई जानकारी अपडेट करनी होती है। जैसे कि आपका एक Tech ब्लॉग है।

 

तो वहां पर आप टेक्नोलॉजी से जुड़े अपडेट शेयर करते है, यदि आपका शेयर मार्केट से जुड़ा ब्लॉग है तो आप उससे जुड़ी जानकारी अपडेट करते है।

 

वहीं दूसरी ओर वेबसाइट में आपको लगातार कोई अपडेट करने की जरूरत नहीं होती है। वो सिर्फ एक static webpage ही होते है।

 

आपके ब्लॉग में जब कोई रीडर जानकारी पढ़ता है तो आपका रीडर उसमे कमेंट कर सकता है, अपना ओपिनियन शेयर कर सकता है। वहीं वेबसाइट मे रीडर कुछ नहीं कर सकता है।

 

एक ब्लॉग में ऑथर का नाम, आर्टिकल की तारीख, अपडेट की गई तारीख और नीचे कमेंट बॉक्स भी देखने को मिलता है, लेकिन वेबसाइट में ऐसा नहीं होता है।

 

वहां पर सिर्फ कंपनी के बारे में ही जानकारी होती है और उसे सिर्फ वेबसाइट एडमिन ही मैनेज कर सकता है।

 

तो दोस्तो ब्लॉग क्या है? वेबसाइट क्या है? ब्लॉग और वेबसाइट के बीच में क्या अंतर है? इसकी जानकारी आपको मिल गई होगी। आपके काफी सारे सवाल के जवाब मिल चुके होगे।

Blogging से पैसे कमा सकते है?

बहुत से लोगो के दिमाग में यह सवाल आता है कि क्या एक ब्लॉग या ब्लॉगिंग से पैसे कमा सकते है? या नहीं?

 

इसका जवाब है हां और ना, आप ब्लॉग से पैसे कमा भी सकते है और नहीं भी कमा सकते है। क्योंकि ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए कई सारे Factor है, आप कैसे काम करते है, आप कितना समय देते है? इन सभी बातों पर निर्भर करता है।

 

वैसे देखा जाए तो आप सही से काम करते है, तो आप ब्लॉग से पैसे कमा सकते है। ब्लॉग से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है, जिसमें आप Google Adsense, Affiliate Marketing, Sponsorship, Advertisement जैसे तरीके से पैसे कमा सकते है।

 

उसके लिए भी आपके ब्लॉग पर क्वालिटी कंटेंट और ट्रैफिक होना जरूरी है।

 

यदि आप पहले दिन से अपने ब्लॉग को एक बिजनेस की तरह treat करेगे तो आपको कम से कम 3 से 6 महीने में इसका परिणाम मिल जाएगा।

Final Conclusion: Blogging क्या होता है?

Guys आज के इस आर्टिकल में आपने जाना की Blogging क्या हैं? ब्लॉग क्या है? ब्लॉगर कौन होता है? ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए? और ब्लॉगिंग से जुड़े काफी सारे सवाल के जवाब भी आपने इस आर्टिकल में जाना।

 

ब्लॉगिंग आप अपने बिजनेस के लिए और अपने Passion के लिए भी बना सकते है। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

 

Blogging क्या हैं? आर्टिकल से जुड़े कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।
Deepak Singh: नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं और मैं यहां सभी प्रकार की जानकारियां शेयर करता हूं। मैं यहां Latest Tech News, About Internet, Tips & Tricks और Blogging से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियो को शेयर करता हूं, आप मुझ से किसी भी तरीके की सहायता के लिए कॉन्टैक्ट फॉर्म  के जरिए संपर्क कर सकते हैं।