Mitron App क्या हैं? TikTok से बेहतर क्यों हैं?

Mitron App क्या हैं? TikTok से बेहतर क्यों हैं?
Hello, दोस्तों Finally😍 अब इंडिया का खुद का एक ऐसा वीडियो कंटेंट शेयरिंग प्लेटफार्म है जहां इंडियन यूज़र्स अब खुद के बनाए हुए वीडियोस को शेयर कर सकते हैं। So Friends आज के इस पोस्ट में हम इंडियन टिक-टोक ऐप के बारे मे बात करने वाले है और जानने वाले है कि Mitron App क्या हैं?

 

हम सब Internet के माध्यम से सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते है जहां हम अपने बनाये हुए Videos और Photos को शेयर करते हैं, वही जब से Tik-Tok App इंडिया में प्रचलित हुआ तब से लोगो को समय बिताने का एक प्लेटफॉर्म मिल गया। जहां पर लोग खुद के बनाये हुए वीडियोस को बनाकर डालने लगे।

 

पर शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म की तरह ही इस पर भी धीरे-धीरे लोग किसी न किसी वजह से नाराजगी बनती रही और कई बार तो इसको बैन करने की भी मांग उठी।

 

खैर अब हम मुद्दे की बात पर आते है और हम Mitron App क्या हैं? यह कैसे काम करता है। आप इस पर अपना Account कैसे बना सकते हैं। ये सब हम इस पोस्ट में जानने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

 

Mitron App क्या हैं?

Mitron App जैसा कि मैंने आपको बताया कि यह ऐप Tik-Tok की तरह ही वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर आप खुद के बनाये हुए वीडियोस को शेयर कर सकते हैं। आपने टैलेंट को दूसरे लोगो तक पहुचा सकते हैं।

यह ऐप अभी नया है तो इसमे अभी और काम करना बाकी है क्योंकि यह अभी डेवलोपमेन्ट फेज में हैं। हालांकि इसके सभी बग्स और बाकी दिक्कतों को समय के साथ मे दूर कर दिया जायेगा। ये सब बाते रिव्यु में मिली जानकारी के मुताबिक मैं आपको बता रहा हु।

 

इस App को एक Indian App Developer Company के द्वारा बनाया गया है जिसका नाम ‘MitronTV‘ हैं। जिसको 11 अप्रैल 2020 में Google PlayStore पर लॉन्च किया गया था। इस ऐप ने लॉन्च होते ही काफी तेजी से पॉपुलैरिटी को गेन किया और अभी तक लगभग इसके 50M प्लस के Downloads हो चुके हैं।

 

मित्रों ऐप की अगर Ratings की बात करे तो लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं, जहां इस ऐप की रेटिंग्स 4.7 की है और साइज में भी केवल 8MB का हैं। जो लगभग हर तरह के Android फोन पर काम कर सकता हैं।

 

Mitron App कैसे काम करता हैं?

 

ये App Google Playstore पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध हैं, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, ये ऐप TikTok App के तर्ज पर बनाया गया है जहां पर आप शार्ट वीडियोस को बनाकर शेयर कर सकते हैं। जिस पर आप Funny और Motivational, Comedy, Ideas जैसे किसी भी तरह की शार्ट वीडियो को बनाकर शेयर कर सकते हैं।

 



 

साथ ही इस से अपने फॉलोवर्स को भी बढ़ा सकते हैं। यानी अगर आपका कंटेंट किसी को पसंद आता है तो वो आपके और वीडियोस को देखने के लिए आपको फॉलो कर सकता हैं।

 

टिक टॉक ऐप की तरह ही यहां पर वीडियो बनाए जा सकते हैं, एडिट किए जा सकते हैं और उन्हें दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है।

 

Mitron App TikTok से बेहतर क्यों हैं?

TikTok App को लोग काफी समय से जानते है और इसको यूज़ करते आ रहे हैं। ये काफी देशों में पॉपुलर हैं। पर हम सब जानते है कि ये एक चीनी ऐप हैं, यहां बात इस ऐप के Chinese होने से नही है पर बात यहां अपने देश के किसी App की पॉपुलर होने और स्वदेशी होने के बावजूद टिक-टोक ऐप को टक्कर देने की हैं।

 

अगर केवल बात इस App के फ़ीचर्स को दोनों से कंपेयर करने की करे तो Mitron App में अभी काफी कुछ जुड़ना बाकी हैं, जिसमे अभी कई फ़ीचर्स को जोड़ने की जरूरत हैं। जो आने वाले समय के साथ मे जुड़ जाए और इसको और Improve किया जाए।

 

Mitron App को कैसे यूज़ करें?

गूगल प्लेस्टोर पर आपको यह App सर्च करने पर मिल जाएगा, जहां से आप आसानी से इस App को डाउनलोड कर लेना हैं। जिसके बाद अब इस App को ओपन करना हैं जहां आपको बिल्कुल टिक-टोक ऐप की तरह ही इंटरफ़ेस दिखाई देगा।

 

यहां राइट साइड में नीचे की तरफ प्रोफाइल का दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना है और यहां पर आपको अपने Google Account से SignUp कर लेना हैं। एक सिंगल क्लिक से आप SignUp हो जाएंगे जिसके बाद आप किसी के भी वीडियो को लाइक और शेयर कर सकते हैं और साथ ही इस पर अपने द्वारा बनाये गए Videos को अपलोड कर सकते हैं।

 

Final Words –

दोस्तों Mitron App में अभी टिक-टोक की तरह अभी फिल्टर्स जैसे फ़ीचर्स नही मिले हैं। Mitron App अपने इंडिया का देशी ऐप है जो मेरे ख्याल से आपको भी बहुत पसंद में आने वाला हैं।

 

मुझे उम्मीद है दोस्तो की आपको ये जानकारी पसंद आया होगा और आप समझ गए होंगे कि Mitron App क्या हैं? TikTok से बेहतर क्यों हैं? इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ मे शेयर करना न भूलें।
Deepak Singh: नमस्ते, मेरा नाम दीपक सिंह हैं और मैं यहां सभी प्रकार की जानकारियां शेयर करता हूं। मैं यहां Latest Tech News, About Internet, Tips & Tricks और Blogging से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियो को शेयर करता हूं, आप मुझ से किसी भी तरीके की सहायता के लिए कॉन्टैक्ट फॉर्म  के जरिए संपर्क कर सकते हैं।